Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया जिले के जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रागिनी मोड़, कसया रोड में हुई। इसमें जीएसटी में विसंगतियों समेत कई मुद्दे छाए रहे। जिले में 101 इकाइयों के गठन के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान पर भी जोर बैठक में दिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि अपने उद्योग के माध्यम से व्यापारियों के उद्योग लगाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं संगठन सहयोग करेगा उन्हें आमजन की समस्याओं के समाधान में आगे बढ़कर कार्य करने को कहा।उपाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी ने कहा कि पूरे जिले में तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता का लक्ष्य पूरा किया जाए। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष अनु बाबू, विभा पांडेय, जवाहर बरनवाल, सुधाकर गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार, अशोक गुप्ता, सुनील जायसवाल, पवन गुप्ता, संजय कुमार, तारकेश्वर नाथ त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728