Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बंगाल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला


    प0 बंगाल।बांसगांव संदेश।रणधीर कुमार


    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हमले में एक भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हुआ।

    नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो का सिर फटा। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान की यह चुनावी रैली नंदीग्राम के सोनचुरा में हो रही थी। जख्मी कार्यकर्ता को केंद्रीय मंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके साथ ही चुनाव आयोग को पूरे मामले की जानकारी देकर हिंसा रोकने की मांग की गई। धर्मेन्द्र प्रधान अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728