Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को किया है साबित-डाॅ ओमप्रकाश सिंह



    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। राधिका महाविद्यालय करवल ड मझगांवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने साबित कर लिया है कि वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने में सक्षम हैं। महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लाली सिंह, जयश्री तिवारी, संगीता जायसवाल, अरविंद चौरसिया, विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728