Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धरती पर शांति लाने के लिए भगवान ने धरा था कृष्ण का रूप


     दरौली, सिवान। बांसगांव संदेश। (रूपेश बरनवाल) दरौली प्रखंड के फाजिलपुर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की झांकी लोगों को भाव विभोर कर दिया। संत प्रवर आचार्य डॉक्टर केशव महाराज ने कहा कि भगवान केवल और केवल भाव के वशीभूत होकर प्रेम भावना के वशीभूत होकर, सर्वजन हिताय मानव रूप धारण करते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी को भयमुक्त करने के लिए भगवान नारायण कृष्ण रूप में अवतार लिया था।आचार्य ने कहा कि भगवान की माया के सामने सभी बिघ्न बाधा साधना बन गई सारे पहरे टूट गए और भगवान पल भर में ब्रज धाम पहुंचे। उपस्थित जन मासन को संत प्रवर की बाड़ी ने मुग्ध कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना द्वापर कि नहीं आज ही की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728