Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रत्येक श्वास में शिव नाम से जप करें तभी मानव जीवन धन्य होगा - डॉ० शशिकांत

    उत्तरप्रदेश। शिव विश्व कल्याण संस्थान की मासिक सत्संग सभा का आयोजन संस्थान के संस्थापक  शिव शरण गुप्त की आवास स्थित मोहल्ला  आलू ठोक वार्ड नंबर 16 पर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक प्रार्थना के उपरांत संपन्न हुई जिसमें धर्म  अध्यात्म पर विस्तृत चर्चा करते हुए वेदांत मार्को पल्लवित व संरक्षित करने हेतु  शिव नाम का अमृत रूपी  ज्ञान गंगा एवं सद मार्ग को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान समग्र सत पुरुषों एवं धर्म अनुरागी सज्जनों से किया गया।संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष जनपद शाहजहांपुर से पधारे डॉ शशिकांत भट्ट ने बताया परमात्मा  अजन्मा एवं सर्वज्ञ तथा सर्वशक्तिमान है जो महाकाल है परमात्मा की सभी क्रियाएं कल्याण  कारी है और उसका स्वरूप कल्याणकारी है उन्होंने बताया कि वेद अनुसार शिव का शाब्दिक अर्थ ही है  कल्याणकारी एवं कल्याण स्वरूप इसलिए संपूर्ण मानव जाति को  प्रत्येक श्वास में अमृत रूपी नाम शिव का निरंतर जप करना चाहिए तभी मानव जीवन सार्थक एवं धन्य होगा।
    संस्थान के प्रदेश महामंत्री सुर नाथअवस्थी खुनखुन  ने कहा  हम सभी को  वेदांत मार्ग एवं शिवत्व का अनुसरण करने के लिए शिव सत्संग मंडल भारतवर्ष के संस्थापक एवं शिव विश्व कल्याण संस्थान के प्रणेता ब्रह्मलीन संत कृष्ण कन्हैया  बाबू जो सद मार्ग का रास्ता दिखाया वास्तव में प्रत्येक मानव आत्मसाक्षात्कार करने में सक्षम हो सकेगा और अपना जीवन उज्जवल बना सकेगा।
    सत्संग समाज में धर्म नेत्री चंद्रावती एवं प्रेमा कुशवाहा एवं सत्संगी  बंधु अजय मिश्रा ने शिव भक्ति महिमा  रूपी गीत सुना कर सत्यम शिवम सुंदरम की यथार्थता को परिभाषित किया।
     मासिक सत्संग सभा का संचालन एवं अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने किया
     सत्संग सभा में प्रमुख रूप से शिव शरण गुप्त एवं राम बहोरन मिश्रा एवं प्रमुख धर्म परिचारिका  शिवकृपा गुप्ता   धर्म नेत्री  स्वीटी  गुप्ता सुषमा सिंह उर्मिला कुशवाहा मानसी कुशवाहा अनुराधा गुप्ता बबीता गुप्ता सत्येंद्र अनु सैनी नियति एवं   एकता गुप्ता दुर्गा कुशवाहा जानवी  सहित श्रद्धालु भक्तजन ने भाग लिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728