Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मनुष्य अपने कर्मो से महान बनता है: मदन किशोर तिवारी



    - सड़क हादसे मे मारे गयें चार नौजवानों को दी गयी श्रद्धाजंलि

    बड़हलगंज, गोरखपुर। मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता हैं, इसे स्व0 टेल्हू सोनकर ने साबित किया है। मौत के तीन साल बाद भी आज उनकी वर्षी पर उपस्थित इतनी बड़ी संख्या उन्हें याद कर रही हैं। 
    शनिवार की शाम दीनदयाल चौक मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदनकिशोर तिवारी ने व्यक्त किया। पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, रामदरश विद्यार्थी, रविकृष्ण अग्रवाल, श्रीकान्त सोनी, रविन्द्र वर्मा ने कहा कि समाज के लिए जीने, मरने वाला अमर हो जाता हैं। श्रद्धांजलि सभा मे भुनेश्वर चतुर्वेदी, प्रहलाद तिवारी, विन्ध्याचल जायसवाल, प्रभुनाथ सोनी, अजय सराफ, अभिषेक सोनकर, प्रकाशवीर , अजय सोनकर, अमूलचंद चौबे, लल्लन तिवारी, अमीर यादव, सुनील तिवारी, सार्जन सोनकर आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार राय ने किया।

    सड़क हादसे मे मारे गये थे चार नौजवान---
    06 मार्च 2018 को कस्बे के चार नौजवान टेल्हू सोनकर, धर्मवीर सोनकर, श्रवण पटवा, विवेक जायसवाल देवरिया जनपद के पिपराघाट मे एक बारात से वापसी मे सड़क दुर्घटना मे अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728