Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एसपी क्राइम ने किया महिला साइबर क्राइम सेल का किया उद्घाटन





    गोरखपुर। प्रदेश सरकार  महिलाओं की सुरक्षा को लेकर  लगातार  जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है  महिला सुरक्षा के प्रति  गंभीर दिखने वाली  योगी सरकार ने सभी अधिकारियों को  निर्देशित किया है कि  महिला  से संबंधित अपराध में गिरावट आनी चाहिए  जिसको लेकर  जनपद भर के विभिन्न थानों  में महिला सशक्तिकरण सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा पूर्व न्यायाधीश माननीय उच्चतम न्यायालय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसी तत्वाधान में साइबर अपराध थाना गोरखपुर परिक्षेत्र  के अंतर्गत महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपराध डॉक्टर एमपी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । महिला साइबर क्राइम  सेल में महिलाओं की शिकायतों को सुनने एवं निस्तारण हेतु महिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण  नियुक्त किए गए हैं। महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर महिला पुलिस कर्मियों के सामने खुलकर अपनी बात रख सकती हैं और उनकी समस्याओं के त्वरित  निस्तारण के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728