Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पं• संत प्रसाद पाठक महिला महाविद्यालय मे मनाया गया महिला दिवस

    बांसगांव  संदेश | गोला (मनोज मिश्रा) गोरखपुर गोला ब्लॉक देवलापार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया |
    जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ - श्रवण कुमार मिश्र ने बताया कि प्रसिद्ध जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा ज़ेटकिन के जोरदार प्रयासों के बदौलत इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांग्रेस ने साल 1910 में महिला दिवस के अंतर्राष्ट्रीय स्‍वरूप और इस दिन पब्लिक हॉलीडे को सहमति दी। इस फलस्‍वरूप 19 मार्च, 1911 को पहला आई डब्ल्यू डी  ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और जर्मनी में आयोजित किया गया। हालांकि महिला दिवस की तारीख को साल 1921 में फाइनली बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से महिला दिवस पूरी दुनिया में 8 मार्च को ही मनाया जाता है।
    महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है वो उन्हें शिक्षित होकर ही मिल सकती हैं इसलिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है |
    कार्यक्रम का संचालन आचार्य रणजीत कुमार ने किया |
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए | आचार्य चंद्रमा दुबे ने वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए | छात्राओं को अपने अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कही | 
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728