Header Ads

ad728
  • Breaking News

    टंकी निर्माण कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से ग्रामीणों का हुआ संघर्ष




     पथरदेवा,देवरिया। बांसगांव सन्देश। (रूपेश बरनवाल) पथरदेवा।देवरिया जिले में शुक्रवार को प्रशासन और ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जल निगम के जेई व ठेकेदार सहित दो दर्जन मजदूर घायल हो गए।इस दौरान ठेकेदार की गाड़ी को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।यह मामला पथरदेवा ब्लॉक के रामपुर धौताल गांव में डेढ़ एकड़ बंजर सरकारी भूमि है जो कब्रिस्तान के बगल में स्थित है।उसी पर आज निर्माण कार्य शुरू हुआ जिससे पूरे गांव के लोगों ने सरकारी अधिकारियों व मजदूरों से संघर्ष किया। स्थिति को बिगड़ते देख जल निगम के जेई विवेकानंद ने इसकी सूचना एसडीएम को दी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे एसडीएम सौरभ सिंह,सीओ निष्ठा उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।तरकुलवा पुलिस ने रामपुर धौताल गांव के लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया, और बाकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं तरकुलवा पुलिस ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728