Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छत पर सो रहे दंपती पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला, मौके पर ही मौत


    सांकेतिक फोटो
    छत पर सो रहे दंपती पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला, मौके पर ही मौत

    सोहनपुर, देवरिया। बांसगांव संदेश (गौतम सिंह)

    आजमआजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में छत पर सो रहे दंपती पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पति की जहां मौके पर मौत हो गई, तो वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के एनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगतपुरवा अमिलो गांव निवासी दिनेश राम(32) मंगलवार की रात अपनी पत्नी बीना(28) के साथ छत पर सो रहा था। देर रात लगभग एक बजे अज्ञात बदमाश छत पर चढ़ आए और धारदार हथियार से गला रेत कर दिनेश की हत्या कर दी।

    इसके साथ ही पत्नी बीना पर भी चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीना की चीख पर परिवार के लोग जब तक छत पर पहुंचते तब तक हमलावर मौके से भाग निकले।
    परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। वहीं मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार की तरफ से पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। महकमा जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728