Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नौ जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे



     भाटपार रानी। देवरिया।(रुपेश बरनवाल)। भाटपार रानी उपनगर स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हिंदू मुस्लिम समुदाय के 9 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। इसमें विशाल भारती, बबली कुमारी, राकेश महतो, आशा कुमारी, सुनील सिंह, सोनम कुशवाहा, प्रवीण प्रसाद, अंजली कुमारी, सुजीत कुमार प्रसाद,प्रतिमा कुमारी, मोहम्मद आसिफ अली, सोनिया खातून, संजय कुमार,ममता, अरविंद यादव,पुष्पा यादव आदि जोड़ों की शादियां हुई। जिसमें हिंदू के आठ व मुसलमान की एक जुड़े रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होता है। उन्होंने कहा कि सुमंगला योजना के अंतर्गत निवेश करके गरीब की अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित रख सकते हैं। भाजपा नेता सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका लाभ देश की आधी आबादी को मिल रहा है।इस दौरान कार्यक्रम आयोजित खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव,बनकटा सचिव दीनदयाल ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाजपा नेता विजय गुप्ता, जगदीश तिवारी, सत्येंद्र पांडेय शशिरंजन तिवारी, राजन कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728