Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लखनऊ यूनिवर्सिटी के सात प्रोफेसर मिले कोविड पॉजिटिव


    लखनऊ। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार

    लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के सात प्रोफेसर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के सम्पर्क में आए विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के मुताबिक प्रोफेसर बीके शुक्ला संस्कृत विभाग, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज संस्कृत विभाग, प्रोफेसर पूनम टंडन भौतिकी विभाग, डॉ. अरविंद कुमार वाणिज्य विभाग, डॉ.वी पी सिंह अंग्रेजी विभाग, डॉ. फातिमा रिजवी अंग्रेजी विभाग और प्रोफेसर एके शर्मा (सेवानिवृत) जंतु विज्ञान विभाग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इन सभी के सम्पर्क में आए लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत नियमों का पालन करने को कहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728