Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वन निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


     बहराइच।बाँसगांव संदेश।(बीएन सिंह) उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। ये कर्मचारी ग्रेच्युटी समेत कई मांगों की मांग कर रहे हैं। मोतीपुर वन निगम में तैनात ये कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एकत्र होकर मंगलवार को नारेबाजी करते हुवे प्रदर्शन किये। यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरलीधर चौहान ने कहा कि हम ग्रेच्युटी सहित14 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं है लेकिन बड़े खेद की बात है कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिये हम आन्दोलन को अनिश्चित कालीन हड़ताल के रूप में शुरू कर सकते हैं। मांगे न माने जाने तक कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी यूनियन के संयुक्त मंत्री डीएन अवस्थी, वीके सिंह, रंजीत कुमार, डीके सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728