Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाज के सजग प्रहरी बनकर फर्ज निभाते हैं थानाध्यक्ष


    टांडा अम्बेडकर नगर। समाज के सजग प्रहरी बनकर मानवतावादी दृष्टिकोण के चलते एक थानाध्यक्ष ने आम जनमानस में अलग पहचान बना ली है। उन्हें जनता का भरपूर सहयोग इसलिए मिल रहा है क्योंकि वे जनहित के कार्यों को प्रमुखता देते हुए सभी के सुख दुःख के भागी बने हैं। जी हां बात हो रही है जनपद अंबेडकरनगर के हंसवर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की। जो अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैंसाथ ही लोगों को यातायात जागरूकता व महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रहे हैं। प्रदीप सिंह एक ऐसे थानाध्यक्ष हैं जिनके हंसवर थाने की कमान संभालते ही कुछ अपराधी तो जेल की राह पकड़ ली कुछ तो इलाका छोड़कर भागने में अपनी भलाई समझा। थानाध्यक्ष के कड़ी मेहनत के बाद क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल खत्म करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद इलाके में कानून का राज स्थापित कर आमजनमानस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए उनके चुनौतीपूर्ण कार्यों की वजह से इलाके में खूब चर्चाएं भी है।वही आमजन से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे युवाओं को नशा मुक्ति की सलाह भी दे रहे हैं।उनके लिए यातायात जागरूकता, छात्राओं को सशक्त करना तथा गरीब एवं असहायओं की मदद के साथ दुर्घटना में घायलो की मदद जीवन का अंग बन चुका है। पुलिस की कड़क वर्दी में सामाजिक कार्यों को प्रमुखता देने के चलते वे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इस तरह के तमाम सामाजिक कार्यों को लेकर जनमानस के प्रति सेवा का जज्बा रखने वाले थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के लिए जनसेवा उनकी दिनचर्या में शुमार है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728