Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां हुईं तेज।

    बहराइच।बाँसगांव सन्देश। (बीएन सिंह) आगामी27 मार्च को जिले में किसान डिग्री कॉलेज के समीप स्थित तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण एवं तिराहे का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तिराहा करने के संबंध में उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहराइच आगमन प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयीं हैं। आसपास के सभी चीजों को रंग-रोगन करने समेत साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। पण्डाल व सभा स्थल पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिये गये हैं। किसान डिग्री कॉलेज परिसर में पण्डाल तैयार करने हेतु बड़ी संख्या में श्रमिकों को कार्य पर लगाया गया है। यहां मुख्यमंत्री द्वारा एक जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728