Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाज की अभिन्न अंग है महिलाएं-सुमन सिंह

    बनकटा।
    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर थानाध्यक्ष बनकटा प्रमोद कुमार सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ,जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी अनिता देवी ने किया। विशिष्ट अतिथि सुमन सिंह ने सभा का संचालन व नेतृत्व कर महिलाओं के समाज में सहभागिता व योगदान पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। सुमन सिंह ने कहा कि-महिला सशक्तिकरण से ही सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों में सहभागिता सुनिश्चित होगी। महिलाओं के योगदान के बिना समाज की कोई क्रियात्मकता पूरी नहीं हो सकती है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि,हे नारी तू संसार श्रष्टा,तू ही पालनहार है।जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है। कोमल है तू कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है। बैठक में सिन्धु पाण्डेय,सरोज देवी,अंजु देबी, बिन्दु देबी,रीना देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, प्रतिभा देवी, रीता देवी,इन्दू देबी, आदि के साथ उपनिरीक्षक विपिन यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षी अंजली तिवारी, स्मिता दूवे,धर्मशीला दूवे, रिंकी गोंड, ज्योति पाण्डेय,संगम यादव,अन्नू सिंह, कविता यादव,व सरिता यादव आदि नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728