Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर- यशपाल सिंह रावत




    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय भीटी रावत सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में हुई । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत रहे। संचालन विधानसभा महासचिव ताज मोहम्मद मजनू ने किया। बैठक में अगामी पंचायत चुनाव पर विचार तथा प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था एवं बड़ती महंगाई  व संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
    पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को झूठ बोल कर छलने की कार्य कर रही है। इनके कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बडी-बडी लम्बी घोषणाएं की, उन पर आज तक अमल नहीं हुआ। भाजपा की सरकार ने जनता का पूरा भरोसा तोडने व गरीब विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ी है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें रोजाना बढ रही है। इससे हर तबका प्रभावित हो रहा है और महंगाई तेजी से बढ रही है। केंद्र की सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता बचाने में असमर्थ है। नागरिकों के अधिकार को कुचला जा रहा है। किसान कामगार, श्रमिक और नौजवान सबसे बदहाल सरकारी भर्तियों के नाम पर युवाओं को छला जा रहा हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि झूठ और धोखाधड़ी भाजपा की राजनीति की मुख्य हथियार और बन गए हैं। वह भ्रम फैला कर चुनाव जीतती है। साजिश और अफवाह यही भाजपा के हथियार है।
    बैठक मे जिला उपाध्यक्ष दुधनाथ मौर्या,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव युवा नेता मनोज यादव,राजेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य रामजतन उर्फ़ चिखुरी यादव,जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता कनौजिया, अनारकली गीता साहनी,सुशील विश्कर्मा,संदीप तिवारी,अजीत,सौरभ,सोनु जायसवाल,रविशंकर,संदीप कनौजिया, गंगेश चौहान,दिपक कनौजिया, राजेश यादव,रवि निषाद ,ब्रिजेश यादव,अमलेश पासवान,इंद्रेश साहनी, अजय गुप्ता,राजवंश पासवान, राम सेवक दास,विवेकानंद कनौजिया,उपेंद्र कुमार, सुनील यादव,अर्जुन यादव,राम भरत चौहान,प्रदिप, अरविंद, राजेश सिहं,विक्की यादव,मोहम्मद अली, गोलु राय,गोपाल यादव,दुगाशंकर यादव,कपील साहनी,रामहरख चौहान, आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728