Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिशन शक्ति के तहत महिला जनसुनवाई ब्लॉक मुख्यालय पर चौपाल लगाकर आयोजन किया गया



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर महिला सशक्तिकरण हेतु चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
    महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी ने कहा कि नारी शिक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के साथ ही महिलाओं पर होने वाले हिंसा, शारिरिक-यौन-शाव्दिक-भावनाओ को दबाने वाली हिंसा के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया गया। उन्होंने ने कहा  कि समाज की आधी दुनिया महिलाओं की ही होती है। उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिले, सम्मान मिले, उन पर किसी भी किस्म का घरेलू अत्याचार ना हो। अगर किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो वह राज्य महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।और कानूनी मदद भी ले सकती है ।सरकार ने व्यापक रूप से महिलाओं के हित में कानून बनाएं हैं।
    जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सुमंगला योजना, विधवा पेंशन एवं वन स्टाप सेन्टर आदि पर प्रकाश डाला।
    महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा आप सभी महिलाएं अपने अधिकार को समझें। और समाज से विसंगतियों को दूर करने में सक्षम हो।
    इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी तुहिना दास गुप्ता, जिला समन्वयक राशी कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
     संचालन एडीओ आईएसबी रतन सिंह ने किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728