नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म,गला दबाकर हत्या
किशनगंज, बिहार।(रुपेश बरनवाल)। पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद है दरिंदों ने शव को मिट्टी में दफना दिया। घटना जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के छैतल पंचायत अंतर्गत एक गांव की है। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन शव को देख कर आशंका जताई जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची होली के दिन सुबह 11:00 बजे से ही लापता थी। काफी तलाश करने के बाद बच्ची का रात 8:00 बजे घर से कुछ ही दूरी पर एक मक्का के खेत में संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बल के साथ एसडीपीओ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव में तनाव का माहौल है। बच्ची का शव मिला तो घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...