Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत भी किसान आंदोलन में सक्रिय


    चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पोते और राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत भी किसान आंदोलन में लगातार सक्रिय हैं। गौरव टिकैत भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं। हाल के दिनों में उन्होंने दर्जनों सभाओं को संबोधित किया है। जिस महापंचायत में राकेश टिकैत नहीं पहुंच रहे हैं उन जगहों पर गौरव टिकैत पहुंच कर किसानों को संबोधित कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले मुरादनगर में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने प्लानिंग की है तो किसानों ने भी तीन वर्ष तक आंदोलन करने की रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा था कि एक दिन विश्व का सबसे बड़ा किसान आंदोलन भारत का किसान आंदोलन होगा।पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला युवाओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। गौरव टिकैत ने एक अन्य सभा में कहा कि इस सरकार ने लोक-लाज को ताक पर रख दिया है। किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए किसानों को देशद्रोही तक कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन चलते रहेंगे होते रहेंगे लेकिन किसानों के मान और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। कृषि मंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो पूछते हैं कि कानून में गलत क्या है? अगर कानून में गलत नहीं है तो तुम संसोधन करने के लिए क्यों तैयार हो गए हो। इस कानून को किसान समझ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुद्दा किसान का हो और चर्चा रेलमंत्री कर रहा है इससे अधिक काला और क्या हो सकता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728