Header Ads

ad728
  • Breaking News

    होली पर उड़ा अबीर गुलाल, रंगों में सराबोर हुआ सोहनपुर



     भाटपार रानी, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनपुर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों और युवाओं ने रंगों की खरीदारी कर खूब होली खेली। तो बड़ों ने भी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से शाम तक गांव में खूब अबीर गुलाल उड़ा।रविवार को होली के दिन सवेरे से ही बच्चों और युवाओं में होली की मस्ती दिखाई दी। बच्चों युवाओं ने बाजार में पहुंचकर अपनी पसंद का रंग और पिचकारी खरीदी बाजार में तरह-तरह के रंगों से दुकानें सजी थी होली पर गुब्बारे, हर्बल गुलाल, पिचकारी, टोपी की खूब खरीदारी हुई। सुबह से शाम तक रंगों की दुकानों पर भारी भीड़ रही और जमकर रंगों की खरीदारी की गई।
    रंगों की खरीदारी के दौरान दोपहर से ही रंग खेलना शुरू हो गया था। बाजार में कुछ लोगों ने अपने परिचित लोगों को रंग लगाना शुरू कर दिया तो वहीं बच्चों ने भी एक दूसरे को रंग लगाया।होली के पास रंग बिरंगी बंदरवाल लगाई गई।होली के गीतों पर कुछ युवाओं ने डांस कर होली का आनंद लिया। दोपहर से शाम तक होली खेली गई।एक दूसरे को रंग लगाया गया तो वही होली की शुभकामनाएं दी गई।बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो होली के एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। होली के पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया के सहारे शुभकामनाएं दी। लोगों ने व्हाट्सएप पर एक दूसरे को मैसेज कर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने होली पर अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए थे। और बाजार से जरूरत के समान खरीदारी भी की गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728