Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारतीय अपना समाज पार्टी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि



    गजपुर,गोरखपुर। बांसगांव संदेश। "23 मार्च 1931 को आज ही के दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम कर रहा है।भारत को आजाद कराने के लिए इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया था।" उक्त बातें असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कही।

    उमेश सिंह,मीडिया प्रभारी असपा,ने कहा की भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना हमारे देश इतिहास की बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

    भारतीय अपना समाज पार्टी कसिहार में स्थित शहीद संतोष पांडेय जी की प्रतिमा को पंचतत्व से स्नान कराकर इन वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी,प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश सिंह,मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी,मंडल प्रवक्ता,शर्वदेव शुक्ला,जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर मनोज सिंह पालीवाल इत्यादि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728