Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं


     बहराइच। बाँसगांव संदेश।(बीएन सिंह) महिला आयोग की सदस्या मनोरमा शुक्ला ने जनपद के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर में स्थित महिला महाविद्यालय में पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुनी। इस हेतु महाविद्यालय में जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला आयोग की सदस्या ने चौपाल में आयी महिलाओं की समस्याओं को त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आदेश दिये। सभी अधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ महिलाओं की समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728