Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा नेता ने श्राद्धकर्म का सारा खर्च उठाने का दिया आश्वासन


     सिवान। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। गोरेयाकोठी प्रखंड के सतवार पंचायत के पचपकडिया गांव निवासी संदीप पाण्डेय की पत्नी का निधन एक सप्ताह पहले प्रसव के बाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनीष सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्राद्ध कर्म का पूरा खर्च मै उठाउंगा। परिवार के कुछ लोगों को अपने वाहन से ले जाकर बाजार से किराने की समान, सब्जी आदि समानों की खरीदारी की। उन्होंने ने कहा कि मै गरीबों की सेवा में सदैव खड़ा रहूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से माया यादव, अवधेश सिंह, मनोज दुबे, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728