संगठन एवं कार्यकर्ताओं के दम पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस - विश्व विजय
गोरखपुर। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत जिला पंचायत चुनाव से संबंधित बैठक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के अध्यक्ष निर्मला पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव को बहुत गंभीरता के साथ लेते हुए त्रिस्तरीय पंचायत पंचायत चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेगी। जिले के सभी पंचायत वार्डों में सभी जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों सहित सभी जिम्मेदार लोगों को प्रभारी बनाया जाएगा ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिल सके और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बहुमत के साथ जीत सुनिश्चित हो सके।
यह भी निर्णय लिया गया कि जिन लोगों को भी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं वे 7 मार्च से 9 मार्च 2021 तक प्रात: 10: 00 बजे से सायं 5: 00 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपर्क करके बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी जितेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष गण संजय चौबे, तौकीर आलम, राजेश यादव, महासचिव अनिल सोनकर, प्रवीण पासवान साहिल विक्रम तिवारी, विक्रमादित्य, राजेश निषाद राजेंद्र यादव,सचिव ,गणेश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष जय नारायण यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग मनीष कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अंशुमान पाठक, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला, अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग उसामा खान, एआईसीसी मेंबर स्नेह लता, जिला सचिव उषा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन पंडित राम लखन दुबे ,जगन्नाथ पाठक धर्मराज चौहान, डॉ अविनाश पति त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष करण सत्येंद्र निषाद, शंभू पासवान, जीत बंधन, जितेन सिंह, रघु ओझा, अवधेश मणि, अनवर, बद्री शुक्ला, सुखराम यादव, सच्चिदानंद तिवारी, पन्ने लाल यादव, राजकुमार यादव, दिनेश मौर्या, इरफान, ऋषि चंद गुप्ता, रामसमुझ सांवरा, नागेंद्र द्विवेदी, दिलीप गिरी, गणेश मिश्रा, महेंद्र नाथ मिश्रा, विख्यात भट्ट, तूफान, अंकित टाइगर आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...