Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक प्रतिनिधि बने रवि और सत्यम


     सिवान। बांसगांव सन्देश।(बचेंद्र दीक्षित)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रवि रंजन श्रीवास्तव प्रोफेसर कुमार सत्यम सिंह को नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक प्रतिनिधि बनाए जाने पर विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पूर्व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसको लेकर कौशलेंद्र प्रताप के अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें दोनों पूर्व कार्यकर्ताओं के नेहरू युवा केंद्र में प्रतिनिधि बनने से हर्ष व्यक्त किया गया। प्रताप ने कहा कि रवि रंजन नगर मंत्री जिला संयोजक विभाग प्रमुख विश्वविद्यालय प्रमुख होते हुए कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। और वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह गोपालगंज जिला प्रभारी है। इसी प्रकार प्रोफेसर कुमार सत्यम सिंह नगर उपाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष रहे। जो वर्तमान में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक है। इन दोनों लोगों का विद्यार्थी परिषद का कार्यकाल शानदार है। बधाई देने वालों में पूर्व नगर मंत्री दिनेश कुमार सिन्हा,प्रकाश मौर्य, सुभाष कुमार, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728