Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बेसिक स्काउट गाइड के तत्वाधान में महिलाओं को किया गया जागरूक



    बेसिक स्काउट गाइड के तत्वाधान में महिलाओं को किया गया जागरूक

       गोरखपुर

      कंपोजिट रावत पाठशाला पू.मा.वि. तुर्कमानपुर गोरखपुर मे आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन कोर्स प्रशिक्षण शिविर मे दूसरे दिन स्काउट के आधारभूत सिद्धांत टोली विधि प्रतिज्ञा नियम,प्रार्थना, झंडा गीत बीपी सिक्स और खेल कूद का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का उत्साह वर्धन किया गया। और महिला दिवस क्यो मनाया जाता है? इसकी जानकारी दी गयी। 
          इस अवसर पर जिला मुख्ययुक्त डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा की युवाओ के विकास मे अपने जनपद मे स्काउटिंग की गतिविधियो को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित यूनिट लीडर की अत्यधिक आवश्यकता है। इसलिए यूनिट लीडर के प्रशिक्षण हेतु बेसिक स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन कोर्स आयोजित किया गया है। सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर बालक बलिकाओ के विकास हेतु अपने अपने विद्यालयो मे स्काउटिंग का संचालन कुशलता पूर्वक कर सकेंगे। 
                       सहायक सचिव ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि बालक बालिकाओ के सर्वांगिड़ विकास मे स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है अतः सभी विद्यालयो मे प्रशिक्षित स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन होने चाहिए। 
                   लीडर ऑफ द कोर्स हीरालाल यादव ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र मे पुरुषो के समान कंधे से कंधा मिलाकर अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है। 
         कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय कुमार सिंह ने किया।  इस अवसर पर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्लाम, जेपी मद्धेशिया, किरन देवी, इसरत सिद्दीकी, प्रतिमा शुक्ला, दुर्गावती धूसिया, सत्यानंद ,सुन्दरम शुक्ला लक्ष्मी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728