Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर आयकर कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न




    गोरखपुर।आयकर भवन में आज आयकर कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में पहली बार एक महिला ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।पांच पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद शाम 4:00 बजे पांचो पदों का परिणाम घोषित किया गया।मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बजे से आयकर भवन पर आयकर कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ दोपहर 1:30 बजे तक 60 मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान किया।चुनाव आर. के. निषाद मुख्य चुनाव संयोजक और सहसंयोजको हरिओम वर्मा, विनीत पाण्डेय और देवप्रिय कुमार के देखरेख में निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुआ! जिसमें श्कमलावती यादव अध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमाशंकर पाण्डेय,शरदेन्दू प्रजापति उपाध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित मिश्रा,शैलेन्द्र गुप्ता सचिव पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशुतोष श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार संयुक्त सचिव  पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभांजय श्रीवास्तव तथा रवि गुप्ता कोषाध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंगद गुप्ता को पराजित किया।पिछले कई वर्षों से यहाँ पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होते रहे।इस बार आयकर कर्मचारियों ने परिवर्तन की राह पर चलते हुए एक मजबूत संघ के लिए मजबूत पदाधिकारियों का  चयन किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728