Header Ads

ad728
  • Breaking News

    होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

    होलिका दहन  के लिए शुभ मुहूर्त
     बासगांव संदेश (अजय कुमार मिश्र) 
    सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज का कहना है कि होलिका दहन रविवार 28 मार्च को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.28 बजे से रात 8.56 बजे तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे बीस मिनट की है। वहीं पूर्णिमा की तिथि 28 मार्च को 3.27 बजे से आरंभ होकर 29 मार्च को रात 12.17 बजे समाप्त होगी।                                        धु्रव योग ज्योतिष डा. उमेश पूरी ने बताया कि इस साल होली पर विशेष ध्रुव योग बन रहा है। होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। साथ ही मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। इसलिए इस बार होली का खास महत्व है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728