Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खगड़िया में दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या, RJD नेता भी हुए घायल

    खगड़िया में दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या, RJD नेता भी हुए घायल


    रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। बांसगांव संदेश (रामाश्रय यादव)


    खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल के टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में स्थानीय राजद नेता साकेत सिंह गुड्डु (42 वर्ष) भी घायल हो गए। घायल अवस्था में राजद नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया।

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार चुनावी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक शिक्षक की पहचान नृपेन्द्र कुमार सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728