Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अटल सरकार मे मंत्री रहे यशवन्त सिन्हा TMC में हुये शामिल


    नई दिल्ली। बांसगांव संदेश। रणधीर कुमार

    नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के मुखर विरोधी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा फिर से सक्रिय राजनीति में उतरने जा रहे हैं। तीन साल पहले राजनीति से संन्यास का ऐलान कर चुके यशवंत सिन्हा अब ममता बनर्जी के साथ फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं।अभी यशवंत सिन्हा टीएमसी दफ्तर पहुंच गए हैं थोड़ी देर में टीएमसी ज्वाइन करेंगे।
    उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त विदेश मंत्रालय की संभाल था। उनकी गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती थी, लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार के खिलाफ वह लगातार मुखर रहे हैं। सरकार की नीति फैसलों पर लगातार यशवंत सिन्हा सवाल खड़े करते रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि कुछ समय पहले यशवंत सिन्हा ने बीजेपी से खुद को अलग कर लिया था। साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728