बसपा की दूसरी सूची में 12 प्रत्याशी घोषित
देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत वार्डों के लिए रविवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने बताया कि बसपा समर्थित उम्मीदवार ही पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर का प्रयोग कर सकेंगे। पार्टी इसके पूर्व पहली सूची में 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि दूसरी सूची अंतर्गत वार्ड संख्या एक डॉ.खुशबू सिद्दीकी पत्नी डॉ.अली माझी, वार्ड संख्या पांच से लैला बेगम पत्नी जनाब अनवर, वार्ड संख्या नौ से अंजू देवी पुत्रवधू शिब्बन लाल सिंह, वार्ड संख्या 24 से अर्चना निषाद पत्नी चंद्रशेखर निषाद, वार्ड संख्या 26 से चंद्रगुप्त यादव पुत्र ईश्वर चंद यादव, वार्ड संख्या 27 से अखिलेश मिश्रा राजन बाबा पुत्र नागेंद्र मिश्रा, वार्ड संख्या 36 से यशोदा भारती पत्नी राजदेव प्रसाद, वार्ड संख्या 42 से अजय कुमार कुशवाहा पुत्र बंका लाल कुशवाहा, वार्ड संख्या 44 से सुनीता सिंह पत्नी संजय सिंह, वार्ड संख्या 19 से जय गणेश निषाद पुत्र दिलराज निषाद, वार्ड संख्या 38 से फातिमा खातून पत्नी जनाब आजम अली प्रत्याशी बनाई गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...