Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रीपर मशीन से लगी आग 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख





            सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुगौना मे रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिनगारी से लगभग 10 एकड गेहू की फसल जलकर राख हो गई ।
                 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुगौना कटया के सिवान मे रीपर मशीन से निकली चिनगारी से लगी आग से सुगौना निवासी राम प्रसाद मिश्र , ओमकार नाथ शुक्ला ,  हरिबंश गुप्ता ,  रामनाथ शुक्ला ,  दिनेश कुमार शुक्ल ,  राजेश शुक्ला , राकेश शुक्ला के खड़ी गेहू की फसल लगभग 10 एकड जलकर राख हो गई । ग्रामिणो के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया । वही आग बुझने के बाद फायरबिग्रेड की गाडी पहुची ।
       इसी क्रम मे डेढ बजे के लगभग भलुआ पचौरी के सिवान मे भी अज्ञात कारणो से लगी आग मे ग्रामपंचायत पचौरी निवासी धर्मेंद्र चौधरी और भलुआ निवासिनी शिवकुमारी देवी का भी लगभग एक एकड गेहू की फसल जल कर राख हो गई । मौके पर सहजनवा तहसीलदार शशि भूषण पाठक हरपुर बुदहट थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728