Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 27 दिन बाद हुआ मुकदमा दर्ज

    गगहा _
    आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज
    शादी का झांसा देकर बनाया था शारिरिक संबंध
    गगहा :गगहा  क्षेत्र के 20 वर्षीय लड़की अपने ननिहाल में रहकर वी एड की पढ़ाई कर रही थी उसका बातचीत खजनी थाना क्षेत्र के एक लड़के से हो गया दोनों की काफी नजदिकियां बढ़ती गयी। लड़का लड़की के घर भी आने जाने लगा।इसी दौरान लड़की प्रेगनेंट हो गई।लोकलाज के भय से लड़की ने गर्भपात करवा लिया। जिसके बाद लड़के ने शादी लड़की से शादी का झांसा देकर पुनः शारिरिक संबंध बनाता रहा इसी दौरान व पुनः प्रेगनेंट हो गई।जब लड़की ने पुनः शादी की तिथि डालने के लिए कहीं तो लड़के के परिजन आनाकानी करने लगे।तथा गर्भ पात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। लड़की द्वारा ऐसा करने से मना करने पर लडके ने पेट में पल रहे बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। तथा गर्भपात के लिए लडके के परिजन भी टार्चर करने लगे जिससे आहत होकर लड़की ने 25 मार्च को आत्म हत्या कर ली। लड़की की मां ने गगहा थाने पर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन गगहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया थक-हार कर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश पर गगहा पुलिस ने लडका महिपाल,पिता जयराम,माता राजमति व बहन पूजा व मधु के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728