Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विवाद में हुई चाकूबाजी में 3 लोग घायल


     एमएचनगर थाना क्षेत्र के अरंडा में भूमि विवाद में गुरुवार को हुई चाकूबाजी में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में स्व. सिताब लाल महतो के 40 वर्षीय पुत्र गोरख महतो, उनकी पत्नी विद्यावती देवी व पुत्र 17 वर्षीय विशाल कुमार महतो है। घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों का इलाज चल रहा है। घटना में बारे में बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसी बीच मनन महतो, कनही महतो तथा रंजन महतो ने मिलकर तीनों पर चाकू से वार कर दिया। इससे गोरख, विद्यावती तथा विशाल घायल हो गए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728