देश में आज दो लाख 73 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई
नई दिल्ली। बाँसगाँव सन्देश। देश में अब तक 12 करोड 38 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लाख तीस हजार टीके लगाये गये।
इस बीच, कल दो लाख 73 हजार 810 नये संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढकर एक करोड़ पचास लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल एक हजार 619 लोगों की मौत हुई है। इसे मिलाकर देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक लाख 78 हजार से अधिक हो गई है।
देश में कल एक लाख 44 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर 86 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय ने कहा है कि एक करोड 39 लाख से अधिक लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। इस समय 19 लाख 29 हजार से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमित लोगों की संख्या का 12.81 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 13 लाख 56 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक देश में 26 करोड 78 लाख कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...