Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खजनी में प्रधान प्रत्याशी को मारी गोली ,गम्भीर



    पेट मे लगी है गोली, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
     
     पूर्व प्रधान भी रह चुके है घायल गिलगिल दुबे
     निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी पर चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप
     
     
    खजनी थानाक्षेत्र के(परसाडाड़ )महुआडाबर गांव में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे 50 पुत्र पहाड़ी को गोली मार दी गयी। गोली उनके पेट मे लगी है। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जंहा से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने गोली मारने का आरोप निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव पर लगाया है। पुलिस ने फिलहाल शम्भू यादव को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।
    जानकारी के अनुसार महुआडाबर निवासी गिलगिल उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे पाँच साल पहले प्रधान थे। पिछली बार गांव के शम्भू यादव प्रधान चुने गए। इस वर्ष गिलगिल दुबे व निवर्तमान प्रधान शम्भू भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे है। दोनो में तनातनी चल रही थी। मेडिकल कालेज गए घायल गिलगिल के भाई भोलेन्द्र ने बताया कि गांव में घर आते समय शम्भू ने गोली मार दी। गोली गिलगिल के पेट मे लग गयी। समर्थकों के अनुसार जिस समय गिलगिल घर आ रहे थे उसी समय शम्भू ने ताबड़ तोड़ तीन राउंड गोली चलाई। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गयी है। वही शम्भू पक्ष के लोगो का आरोप है कि गोली गिलगिल का ही पक्ष चलाया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728