Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बांसगांव संदेश की खबर का असर, आखिरकार बुजुर्ग किसान ने अपने खेत की फसल काटी



    ग्रामीणों ने कहा सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही


    गजपुर, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। 17 अप्रैल को बांसगांव संदेश ने जिला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा पांडेयपार निवासी एक बुजुर्ग किसान अमरनाथ पांडे को उन्हीं के ढाई एकड़ खेत की गेहूं की उपज फसल, दबंगों और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ना काटे दिए जाने की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गये। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन का रवैया बदल गया। 

    उस समय जहां यह लग रहा था की फसल खेत में ही टूटकर गिर कर नष्ट हो जाएगी। बुधवार को आखिरकार वृद्ध किसान ने अपने खेत की फसल काट ली। इस बार विपक्षीयों ने एक बार फिर फसल की कटाई को बाधित करना चाहा, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सारे तर्क वितर्क खारिज करते हुए मामले में कोई हस्तक्षेप नही किया और पीड़ित किसान अमरनाथ पांडे ने अपनी फसल की सफलतापूर्वक कटाई कर ली।

     बांसगांव संदेश की टीम से बात करते हुए किसान अमरनाथ पांडे ने बांसगांव संदेश को इस मुहिम की पहल करने के लिए धन्यवाद दिया व जनता के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि खबर के प्रकाशन के बाद उनके प्रति पुलिस प्रशासन व तमाम आला अधिकारियों का रवैया बदला हुआ नजर आया जिसके बाद उन्होंने अपने ढाई एकड़ खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर उपज को सुरक्षित कर लिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728