Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सादगी पूर्वक स्वर्गीय भरत लाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई



    सहजनवा गोरखपुर बांस का संदेश नगर पंचायत सहजनवा वार्ड नंबर 4 में स्वर्गीय  भरत लाल उपाध्याय की 23 वी   पुण्यतिथि  कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सादगी पूर्वक   मनाई गई। कार्यक्रम के दर्जनों लोग शरीक हुए। इस मौके पर उनके पुत्र  नेवी से रिटायर्ड आनंद मोहन उपाध्याय ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि  एयर फोर्स में रहते  उन्होंने देश की सेवा की ।वे हमेशा समाजसेवा में  संघर्षरत रहे। उन्होंने अपना जीवन मानव व समाज सेवा में अर्पित कर दिया। उनका सामाजिक समरसता का सपना था। वे अपने पिता के सपनों को पूरा करने को सतत प्रयत्‍‌नशील हैं। वहीं द्वितीय पुत्र   आनंद कुमार उपाध्याय ने अपने पिता के बताएं रास्तों पर चलने की बात कही, सदैव में समाज सेवा के लिए तत्पर हूं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्व. भरत लाल उपाध्याय के चित्र पर परिजन द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद आगंतुकों ने पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में स्व. उपाध्याय की पत्‍‌नी गायत्री देवी ,  पुत्र आनंद प्रकाश उपाध्याय पुत्री व पुत्रबधू सहित   कांग्रेसी नेता श्रवण कुमार पांडेय,  अमरनाथ यादव , मंटू सिंह सोलंकी, अजय शुक्ल ,  केशव त्रिपाठी, जोगी यादव, बृजेंद्र यादव आदि थे  ,। इस अवसर पर  अमित सिंह, नागेश्वर सिंह, मनोज सिंह ,आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728