Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आग लगने से पांच भैंसे झुलसी।

    बांसगांव संदेश। पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल अगही गांव के टोला बड़ी सेनुरी में आज दिन में आग लगने से पांच भैंसे झुलस गयी और भारी नुकसान हुआ। भोला यादव तथा सुनीता निषाद का घर अगल बगल में है। अचानक आग लगने से पांच भैंसे तथा एक गाय बुरी तरह झुलस गयी। और घर में रखे सामानों के जलने से भारी नुकसान हुआ। गांव वालों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। मौके पर गांव के ग्राम प्रधान व वरिष्ठ सपा नेता ई सुरेन्द्र नाथ यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728