Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

    मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, बड़हलगंज ब्लाक में 69 ग्राम पंचायतों का 271 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान
    बड़हलगंज : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय से बुधवार की दोपहर  पोलिंग पार्टियां को मतदान केंद्र के लिए भेजा गया।
              ब्लाक के 69 ग्राम पंचायतों का मतदान कार्य संपन्न कराने लिए कुल 271 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। जिसमे कुल लगभग 1000 चुनाव कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के दौरान किसी तरह की असुविधा आने पर तीन दर्जन के लगभग कर्मियों को रिजर्व रखा गया है। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।  सुबह से ही चुनाव कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया था। अपना चुनाव समान जल्द पाने की होड़ में कोरोना को दरकिनार कर दिया गया। आरओ श्रीप्रकाश ने बताया की सभी को रवाना कर दिया गया है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728