Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सीएम का विरोध करने हेलीपैड के पास पहुँचे किसान


    हरियाणा। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार 

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किसान विरोध करने के लिए बाबा मस्त नाथ यूनिवर्सिटी में बनाए हेलीपैड के पास पहुंच गए, जहां किसानों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इस झड़प में कई किसानों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं इस झड़प में कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। इस विरोध के चलते मुख्यमंत्री बाबा मस्तनाथ हेलीपैड की बजाय दूसरी जगह हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सांसद अरविंद शर्मा के पिता की शोक सभा में शिरकत करने आए हैं।
    शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसद अरविंद शर्मा के पिता की शोक सभा में शिरकत करने आना था।उनका हेलीकॉप्टर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करना था, लेकिन इसकी भनक किसानों को लग गई। जिसके बाद भारी संख्या में किसान मुख्यमंत्री का विरोध करने वहां पहुंच गए।
    किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। जिसके चलते पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। जिसमें कई किसानों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भड़के किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए। इस माहौल को देखते हुए आईजी संदीप खिरवार मौके पर पहुंच गए हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728