पूर्व सांसद व व्यापारी नेता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
कौडी़राम, गोरखपुर। कौड़ीराम व्यापार मण्डल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ के नेतृत्व मे पूर्व सांसद व व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांंजलि अर्पित किया गया। स्व0 श्याम बिहारी मिश्रा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के अध्यक्ष भी थे।
कौड़ीराम व्यापार मंडल के शोक सभा के कार्यक्रम मे जटा शंकर दूबे, जे.के सिंह ,अरुण राय, कन्हैया चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, अभय नाथ मिश्रा, विष्णु कुमार त्रिपाठी ,अजय कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, सुभाष जायसवाल, गौतम राय, प्रिंस जायसवाल, राजेश कसौधन, अनिल मद्धेशिया, अजय पाण्डेय, अजय प्रकाश सिंह ,पवन जायसवाल,ईश्वर चंद मद्देशिया, विनोद यादव, बेचन मद्देशिया,रमेश वर्मा, संजय जयसवाल, अभिमन्यु राय, चंदन वर्मा,रवि जयसवाल, सोनू कसौधन अमन वर्मा ,राहुल गुप्ता, सोनू शर्मा इत्यादि ने पुण्यात्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...