Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कोरोना का कहर जारी।


    बांसगांव संदेश। पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज नगर पंचायत के जाने माने चिकित्सक डा एस एन पाठक का कोरोना के चलते आज निधन हो गया। डा पाठक सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी थे। वे क्षेत्र में एक चर्चित डाक्टर थे। उनके परिश्रम की देन से खुद का भारद्वाज हास्पिटल व भारद्वाज पब्लिक स्कूल पीपीगंज के नाम से प्रख्यात है। क्षेत्र में रोगों के उपचार के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय खोलकर समाज में एक अच्छा कदम बढ़ाया। उन्हें पीपीगंज स्कूल एसोशियेसन का कोषाध्यक्ष भी चुना गया था। अभी हाल ही में लोगों का उपचार करते करते स्वयं कोरोना का शिकार हो गए। काफी संघर्षों के बाद भी अपने को बचाने में असफल हो गए और  दुनिया को छोड़कर स्वर्ग को चले गए। क्षेत्र के तमाम संभ्रांति लोगों ने मृत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728