Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर किया हवन यज्ञ



     बड़हलगंज : स्थानीय उपनगर के चरण पादुका स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दुनिया में कोरोना वायरस के कारण बढ़ रहे संक्रमण से निजात दिलाने व कोरोना से संक्रमित सीएम योगी आदित्यनाथ व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी सहित परिवार के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। जनसेवा संस्था और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विश्वकल्याण की कामना करते हुए वायरस से बचाव के लिए हवन यज्ञ और शांति पाठ किया।
           जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर व व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी ने कहा कि एक बार पुनः भारत सहित विश्वभर के लोग कोरोना रुपी संक्रमण का तेजी से शिकार हो रहे है। कोरोना ने मनुष्यों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक व विभिन्न दृष्टिकोण से भी मनुष्य जीवन को क्षति पहुंचा रहा है। इस बार के संक्रमण का वेरिएंट पिछले साल की अपेक्षा काफी खतरनाक है। अतः हम सबको पहले से अधिक सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। कोरोना ने हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के परिवार को भी संक्रमित किया है। अतः इस वातावरण से कोरोना संक्रमण से मुक्ति हो व सीएम सहित पूर्व मंत्री का परिवार जल्द स्वस्थ हो इसी संकल्प के साथ हवन यज्ञ किया गया। यज्ञाचार्य पुरूषोत्तम जायसवाल, गंगा तिवारी, शिवम गुप्ता, राजकुमार भारती, बबलू राय, राजू निगम, किशन उमर, अजय वर्मा, प्रमोद जायसवाल, बबलू भारती, अनिरुद्ध पटवा, छोटू यादव, डा. सुनीता सिंह, जानकी शुक्ला, अनिता प्रजापति, सुनीता भारती मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728