Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बहन के शादी के दिन ही उठी भाई की अर्थी




     बड़हलगंज। क्षेत्र के पिपरडाड़ी गांव में बहन की शादी के दिन ही परिवार के मुखिया व बड़े भाई की मौत से खुशी मातम में बदल गई है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। 
         गांव के मनोज यादव की बहन संध्या की शादी पिपरौली ब्लाक के बसुधा गांव में दिग्विजय यादव के साथ तय थी। बुधवार को कोविड निर्देश का पालन करते हुए बारात आयी हुई थी। भाई के सदर अस्पताल गोरखपुर में इलाज के दौरान रात 11 बजे मृत्यु की खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया लेकिन जैसे तैसे शादी संपन्न हो गई। पिता की मृत्यु बीस वर्ष पूर्व हो चुकी थी बहन की शादी की सारी जिम्मेदारी भाई मनोज के कंधे पर ही थी।
              परिजनो का कहना है की  शादी के तीन दिन पूर्व मनोज को बुखार की शिकायत पर बड़हलगंज के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराया गया था। जहा ब्लड जांच के बाद प्लेटलेट्स कम होने पर डाक्टरो ने दवा देकर घर भेज दिया था। दूसरे दिन सांस की दिक्कत होने पर आक्सीजन की व्यवस्था घर पर ही की गई थी। आक्सीजन लेवल कम होने पर शादी के दिन ही मनोज डाक्टर को दिखाने अपने बड़े पुत्र के साथ घर से सीधे सदर अस्पताल गोरखपुर चले गये जहा डाक्टरो ने उन्हे एडमिट कर उपचार शुरू कर दिया और रात ग्यारह बजे ही उनकी मौत हो गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728