Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे और भाले


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनाड़ी गांव में रविवार की देर रात भूसा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष से रामचंद्र सिंह और उनके पुत्र राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही रामचन्द्र सिंह की मौत हो गई। जबकि घायल राजू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सोनाड़ी गांव के पश्चिम स्थित घोठा पर रामचन्द्र सिंह और यशवंत सिंह में भूसा रखने को लेकर कहासुनी फिर मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ वहीं कुछ देर बाद दोबारा रामचन्द्र और यशवंत के परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडा और भाला चलने लगा। करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी मच गई। जिसमें मौके पर ही रामचन्द्र की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।रामचन्द्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सीओ देवानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728