Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर राष्ट्रीय प्रतीकों की निकली भव्य झांकी सम्राट अशोक क्लब


     गोरखपुर। सम्राट अशोक क्लब शाखा  गोरखपुर के द्वारा राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सौहार्द हेतु तथा भारत वर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी तथा विश्व कल्याणकारी सोच के सम्राट अशोक महान के द्वारा किए गए राष्ट्र तथा विश्व  कल्याणकारी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य झांकी जंगल कौड़िया से निकाली गयी lकार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे क्लब के शाखा अध्यक्ष रामप्रीत मौर्य जी के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से प्रारंभ हुआ lइस कार्यक्रम  मे सैकड़ों लोग राष्ट्रपति को अमर शहीदों की जय- जयकार करते हुए चल रहे थे l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर सिंह मौर्य जी ने राष्ट्रीय एकता एवं  अखंडता के लिए आम जनमानस से अहवान किया l
     उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की प्रथम चक्रवर्ती अशोक सम्राट मौर्य जी ने पूरे भारत को एक किया तथा अशोक सम्राट महान ने भारतवर्ष को सोने की चिड़िया बनाया,बहुत सारे देश के वीर सपूतों ने अपने खून से भारत को सीचा l
     आज हम यहं प्रण ले कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे l कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रवक्ता गिरीश चंद्र मौर्या जी ने किया l
     इस कार्यक्रम के धर्मगुरु शाक्य बजरंगी श्रवण मौर्य जी, राजू जी, रामध्यान, अभिमन्यु, लाल जी,   रामज्ञान तिवारी, रामबहाल पांडे, सूरज सिंह, धनुषधारी, डॉ राकेश मौर्या जी, श्री बुद्धजनम, दीप सिंह, ऋषिदेव गुप्ता, गंगा मौर्य, सच्चिदानंद, विपिन,उपेंद्र,अमित आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728