Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गांव को सेनिटाइजिंग करने की मांग।

    बांसगांव संदेश। पीपीगंज (गोरखपुर)। भरोहिया ब्लाक के अकटहवा गांव के लोगों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार से पूरे गांव को सेनिटाइजिंग करने के लिए गुहार लगाया है। इस गांव में भी कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए है जिससे गांव के ग्राम प्रधान विनोद जायसवाल,  प्रधान प्रत्याशी रह चुके प्रदीप जायसवाल व उनके भाई पिन्टू जायसवाल, चन्द्रमणि त्रिपाठी, कन्हैया तिवारी, राम दवन जायसवाल, भोला जायसवाल, ब्रह्मानंद, संतोष जायसवाल, श्रीपत, दशरथ विश्वकर्मा, राम सजन मौर्य, नागेन्द्र मौर्य, राजेश जायसवाल, राम नेवास और डा राम नगीना जायसवाल ने सरकार से गांव में सेनिटाइजिंग के लिए मांग किया है। आज सुबह मदन जायसवाल का संक्रमण के चलते निधन हो गया। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार से आवश्यक कदम उठाने के लिए अनुरोध किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728