Header Ads

ad728
  • Breaking News

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में रविवार को संपूर्ण लाकडाउन

     लखनऊ, बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। कोरोनावायरस का संक्रमण दूसरी लहर में घातक साबित हो रहा है। गुरुवार को देश में दो लाख से अधिक पॉजीटिव केस मिले। 1000 से अधिक लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण गुरुवार को हुई। इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह छह लाख थी।ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है इससे संक्रमण खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या भी तेजी आएगी। कोरोना संक्रमण को देखकर योगी सरकार ने रविवार को संपूर्ण लाकडाउन का घोषणा किया है। उत्तर प्रदेश में रविवार को केवल जरूरी सेवाये की छूट रहेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेगा। रविवार को उत्तर प्रदेश में सभी बाजार रहेंगे बंद, रविवार को प्रदेश में सैनिटाइज किया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728